



मृत गौतम

सड़क दुर्घटना में झरिया के युवक की मौत
दुर्गापुर कुम्हार बस्ती में मचा कोहराम, परिजनों का हाल बेहाल
डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद):झरिया के धनुडीह दुर्गापुर कुम्हार बस्ती निवासी 38 वर्षीय गौतम कुमार की धनबाद कोर्ट के समीप सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। घटना रविवार सुबह लगभग 6 बजे की है। हादसे में योगेंद्र पंडित जख्मी हो गया है।
गौतम अपने रिश्तेदार योगेंद्र के साथ बाइक से गोविंदपुर से लौट रहे थे। दोनों गोविंदपुर में आयोजित शादी समारोह में भाग लेने गए थे।
जख्मी योगेंद्र के अनुसार दोनों जैसे ही धनबाद कोर्ट के समीप पहुंचे, विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक ने अचानक चकमा दे दिया। इससे गौतम की बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई। हादसे में गौतम और योगेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने धनबाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों घायलों को दूसरे वाहन से एसएनएमएमसीएच अस्पताल धनबाद भेजा, जहां डॉक्टरों ने गौतम को मृत घोषित कर दिया। वही योगेंद्र का इलाज जारी है। गौतम की मौत की खबर जैसे ही धनुडीह दुर्गापुर कुम्हार बस्ती पहुंची, पूरे इलाके में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे पत्नी सुमित्रा देवी और दो पुत्री आराध्या और रिचा के अलावा 1 वर्ष का पुत्र छोड़ गया है।

जख्मी योगेंद्र
सूचना पाकर झरिया विधायक रागिनी सिंह के प्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।
