



सड़क दुर्घटना में भाजपा नेता दिनेश सिंह और गोविंद टुडू घायल 
भाजपा की बैठक में भाग लेने जा रहे थे पूर्वी टुंडी, बाइक अनियंत्रित होने से हो गए दुर्घटना का शिकार
डीजे न्यूज,
पूर्वी टुंडी, धनबाद : टुंडी से पूर्वी टुंडी में भाजपा की एक बैठक में शामिल होने आ रहे टुंडी मंडल भाजपा अध्यक्ष गोविंद टुडू व पूर्व जिला महामंत्री दिनेश सिंह सड़क दुघर्टना में बुरी घायल हो गए। घायल दोनों भाजपा नेताओं को ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहन कुम्भकार ने तत्काल घटनास्थल से निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि शंकरडीह स्थित शाश्वत वाटिका में भाजपा की बैठक आयोजित थी जिसमें भाग लेने के लिए गोविंद टुडू और दिनेश सिंह एक ही बाइक पर सवार होकर पूर्वी टुंडी आ रहे थे। इसी क्रम में शंकरडीह पेट्रोल पंप के पास बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और वे गिर पड़े। दुर्घटना में टुंडी मंडल अध्यक्ष गोविंद टुडू का दाहिना पैर टूट गया है जबकि दिनेश सिंह के छाती और सिर पर चोटी लगी है।



