
स्मार्ट फोन देकर आंगनबाड़ी सेविकाओं से वादा निभा रही सरकार : मथुरा
डीजे न्यूज, टुंडी, धनबाद : टुंडी के प्रखंड मुख्यालय सभागार में शनिवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर टुंडी के करीब दो दर्जन मांझी हड़ाम को सम्मानित करने के लिए सरना जाहेर थान में पूजा हेतु बर्तन एवं पूजा सामग्री टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो के हाथों दिया गया।
आंगनबाड़ी सेविकाओं को मिला स्मार्ट फोन
सभागार में आंगनबाड़ी सेविकाओं को स्मार्टफोन वितरण विधायक के हाथों सांकेतिक रूप से किया गया। टुंडी विधायक ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार सभी का सम्मान करने के लिए आज मांझी हड़ाम को सम्मानित किया।
सरकार की योजनाओं की जानकारी
टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने बताया कि उनकी सरकार अल्पसंख्यक के कब्रिस्तान की घेरा बंदी कर रही है और जल्द ही अन्य के दाह संस्कार स्थानों को भी सभी सुविधाओं से लैस किया जाएगा। उन्होंने आंगनबाड़ी सेविकाओं को बताया कि सरकार उन्हें स्मार्टफोन वितरण कर अपना वादा निभा रही है।
इस मौके पर टुंडी के प्रखंड विकास पदाधिकारी विशाल कुमार पांडेय, अंचलाधिकारी जीतेन्द्र प्रसाद, महिला बाल विकास पदाधिकारी सविता कुमारी, पर्यवेक्षिका दीपा सिन्हा, सुनीता मरांडी और झामुमो टुंडी प्रखंड अध्यक्ष फूलचंद किस्कू समेत कई लोग उपस्थित थे।