रसोइया संयोजिका संघ की बैठक संपन्न, 5 मार्च को रांची में धरना देने का निर्णय

Advertisements

रसोइया संयोजिका संघ की बैठक संपन्न, 5 मार्च को रांची में धरना देने का निर्णय

डीजे न्यूज, महुदा, धनबाद : झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया संयोजिका सह अध्यक्ष संघ की ओर से शनिवार को ब्रह्मबाबा मंदिर प्रांगण में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से 5 मार्च को रांची कुटी मैदान में आयोजित धरना में शामिल होने को लेकर रणनीति तय की गई।

 

संघ की मांगें और सरकार पर उपेक्षा का आरोप

बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष मुन्ना खान ने बताया कि संघ की ओर से राज्य सरकार को कई महत्वपूर्ण मांगें सौंपी गई थीं, लेकिन अब तक उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि कई विद्यालयों में संयोजिकाओं को हटाया गया है, जिसे तत्काल बहाल किया जाए। इसके अलावा पांच माह की बकाया राशि के भुगतान सहित अन्य मांगें भी रखी गई हैं।

मुन्ना खान ने स्पष्ट कहा कि यदि राज्य सरकार ने रसोइयों को हटाने की साजिश बंद नहीं की और हटाई गई संयोजिका और रसोइयों को बहाल नहीं किया, तो संघ उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

 

धनबाद से भारी संख्या में सदस्य लेंगे हिस्सा

मुन्ना खान ने जानकारी दी कि 5 मार्च को रांची में होने वाले धरना में धनबाद जिला से संघ के सदस्य बड़ी संख्या में भाग लेंगे। सरकार की अनदेखी के विरोध में विधानसभा के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा।

बैठक का संचालन संजय कुमार ने किया। बैठक में संघ की कई महिला सदस्य उपस्थित रहीं, जिनमें प्रमुख रूप से पिंकी देवी, छबी देवी, पुर्णिमा देवी, रीना देवी, आशा देवी, ललिता देवी, मेनका देवी, रूपा देवी, बुलु देवी, नुपु देवी, रूधिया देवी, सबिता देवी, उषा देवी आदि शामिल थीं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top