रिंकी ने पीएचडी की डिग्री हासिल कर बलियापुर का बढ़ाया मान

Advertisements

रिंकी ने पीएचडी की डिग्री हासिल कर बलियापुर का बढ़ाया मान

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बड़दाहा निवासी रिंकी कुमारी ने पीएचडी की डिग्री हासिल की है। वह उमेश महतो एवं माता रीता कुमारी महतो की पुत्री है। यह उपाधि हासिल कर उन्होंने इलाके का नाम रोशन किया है।
उन्होंने कॉमर्स विषय पर नवंबर 2025 को रांची विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित पीएचडी की परीक्षा में यह सफलता हासिल की है। उनकी शोध का विषय “रोल ऑफ़ मोटिवेशन अमोंग द एम्पलाइज एंड बेनिफिसियरीज ऑफ नॉन गवर्नमेंटल ऑर्गेनाइजेशन–ए केस स्टडी ऑफ़ सिलेक्टेड एनजीओज ऑफ रांची डिशट्रिक्ट” रहा। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के कॉमर्स विभाग के हेड एवं डीन डॉ अमर कुमार चौधरी के दिशा निर्देश पर अपना शोध पूरा किया है। उनकी इस सफलता से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षा प्रेमियों में हर्ष है। सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो, पूर्व विधायक आनंद महतो, भाजपा नेत्री तारा देवी, प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, उप प्रमुख आशा देवी, जिला परिषद सदस्य श्वेता कुमारी ने उन्हें बधाई दी है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top