रघुवर के बाद आज बाबूलाल अपनी पिच पर करेंगे बल्लेबाजी 

Advertisements

रघुवर के बाद आज बाबूलाल अपनी पिच पर करेंगे बल्लेबाजी 

राजधनवार के घोड़थम्बा सांप्रदायिक झड़प के बहाने हेमंत सरकार पर आक्रामक हो रही भाजपा 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के बाद अब आज साेमवार को नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी राजधनवार की अपनी पिच पर बल्लेबाजी करने उतरेंगे। बाबूलाल सोमवार को दिल्ली से दोपहर करीब एक बजे देवघर एयरपोर्ट पर उतरेंगे। वहां से वह दोपहर तीन बजे सीधे अपने विधानसभा क्षेत्र के घोड़थम्बा पहुंचेंंगे। घोड़थम्बा में पीड़ित परिवारों से मिलकर पूरे मामले की जानकारी लेंगे। साथ ही घोड़थम्बा बाजार का भ्रमण करेंगे। वह दुर्गा मंदिर भी जाएंगे जहां पत्थरबाजी की गई थी। घटना को लेकर वह अधिकरियों से भी बात करेंगे। इसके बाद वह रांची चले जाएंगे। विदित हो कि घोड़थम्बा में होली के दौरान सांप्रदायिक झड़प हुई थी।

आगजनी, मारपीट, तोड़फोड़ की घटना हुई थी। गिरिडीह के एसडीप डॉ. बिमल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पहुंचकर बहुत मुश्किल से स्थिति पर काबू पाया था। घोड़थम्बा के इस कांड को लेकर भाजपा प्रदेश की हेमंत सरकार पर आक्रामक है। भाजपा का आरोप है कि प्रशासन निर्दोष हिंदुओं पर कार्रवाई कर रहा है।

विदित हो कि एक दिन पूर्व रविवार को रघुवर दास ने बाबूलाल मरांडी के राजधनवार विधानसभा क्षेत्र के घोड़थम्बा में होली के दौरान हुए सांप्रदायिक झड़प के बहाने धमाकेदार एंट्री की थी। इस दौरान रघुवर ने आक्रामक शैली के साथ अधिकारियों और सरकार पर निशाना साधा था।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top