Advertisements
रघुवर दास आज गोविंदपुर में रोटी बैंक यूथ क्लब के समारोह में होंगे शामिल
डीजे न्यूज, धनबाद : पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास आज रविवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे जमशेदपुर से धनबाद पहुंचेंगे। वह सीधे गोविंदपुर स्थित संबोधि रिसोर्ट पहुंचेंगे। वहां वह रोटी बैंक यूथ क्लब धनबाद के अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह में शामिल होंगे। दोपहर का भोजन धनबाद सर्किट हाउस में करने के बाद वह दोपहर करीब दो बजे वापस जमशेदपुर लौट जाएंगे।