गिरिडीह के शुभम को रिजर्व बैंक ने किया सम्मानित

0

गिरिडीह के शुभम को रिजर्व बैंक ने किया सम्मानित

निबंध प्रतियोगिता में झारखंड में अव्वल रहा है शुभम 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : निबंध प्रतियोगिता में राज्य भर में प्रथम स्थान आने पर भारतीय रिज़र्व बैंक रांची ने गिरिडीह के शुभम को सम्मानित किया है। बताते हैं कि रिजर्व बैंक ने अपने आसपास वितीय धोखाधड़ी एवं साइबर फ्रॉड की घटना और उससे बचने की उपाय पर राज्य भर में ऑनलाइन तरीके से निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया था। इसमें राज्य भर से लगभग तीन हजार छात्रों ने भाग लिया था जिसमे गिरिडीह के शुभम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इधर गिरीडीह कॉलेज गिरिडीह के प्राचार्य अनुज कुमार ने शुभम को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो और नगद राशि देकर सम्मानित करते हुए कहा कि गिरिडीह में प्रतिभा की कमी नही है। कई प्रकार की प्रतियोगिताएं होती है जिसमें छात्र भाग लेते हैं और दूसरे-तीसरे स्थान पर आते रहते हैं। वहीं गणित की शिक्षिका नेहा कुमारी ने कहा कि शुभम होनहार छात्र है। इसके प्रथम स्थान आने से छात्रों में एक अलग उत्साह है। ज्ञात हो कि शुभम के पिता पारा शिक्षक हैं।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *