भाजपा के आगे नहीं टिकेगा आइएनडीआइए : विकास प्रीतम

0

भाजपा के आगे नहीं टिकेगा आइएनडीआइए : विकास प्रीतम

कोडरमा लोकसभा और गांडेय विधानसभा सीट पर भाजपा करेगी कब्जा : दिनेश यादव 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के गांडेय विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत करहरवारी में बुधवार को भाजपा ने सभा की। इस सभा में भाजपा कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी एवं गांडेय विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी दिलीप वर्मा को जिताने का संकल्प लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता व कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव ने कहा कि इस बार भाजपा कोडरमा लोकसभा एवं गांडेय विधानसभा सीट पर कब्जा करेगी। बैठक को संबोधित करते हुए

 प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष सह कोडरमा लोकसभा प्रभारी विकास प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा के आगे आइएनडीआइए कहीं नहीं टिकेगा। बैठक को भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, पूर्व जिप उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान, ज़िला मंत्री नवीन सिन्हा, महिला मोर्चा महामंत्री उषा कुमारी, सुरेश मंडल, भाजयूमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव कुमार आदि ने भी संबोधित किया।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *