Advertisements

रेलवे ने चलाया टिकट जांच अभियान, 109 बेटिकट यात्री धराए, 31 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया
डीजे न्यूज, धनबाद:
बेटिकट यात्रियों के खिलाफ रेलवे ने शुक्रवार को प्रातः 07:00 बजे से 11:30 बजे तक धनबाद रेलवे स्टेशन पर टिकट जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान 109 यात्रियों को पकड़ा गया जिसमें बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री, बिना बुक किये गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्री शामिल थे। उनलोगों से 31,920 रूपए जुर्माने के रूप में राशि प्राप्त की गई तथा पकड़ें गए यात्रियों को उचित टिकट के साथ यात्रा करने की कड़ी हिदायत दी ग ई। अभियान के दौरान स्टेशनों के अनारक्षित टिकट काउंटरों पर यात्रियों की भीड़ देखी गयी।