



रेलवे की खबरें:-

ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव
डीजे न्यूज, धनबाद: गया स्टेशन का पुनर्विकास कार्य के मद्देनजर गया स्टेशन पर 45 दिनों का ब्लॉक लिया गया है। इस कारण गया स्टेशन से खुलने/पहुंचने तथा गुजरने वाली ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है।
मार्ग परिवर्तन वाली ट्रेनें :
गाड़ी संख्या 13330 पटना-धनबाद गंगा दामोदर एक्सप्रेस का परिचालन 04 फरवरी से 21 मार्च तक फतुहा-इसलामपुर-नटेसर-तिलैया-पैमार-बंधुआ के रास्ते किया जाएगा।
गाड़ी संख्या 13329 धनबाद-पटना गंगा दामोदर एक्सप्रेस का परिचालन 04 फरवरी से 21 मार्च तक बंधुआ-पैमार-तिलैया- नटेसर-इसलामपुर-फतुहा के रास्ते किया जाएगा।
गाड़ी संख्या 18623 इसलामपुर-हटिया एक्सप्रेस का परिचालन 05 फरवरी से 21 मार्च तक बख्तियारपुर लिंक केबिन-करनौती-राजगीर-तिलैया-पैमार-बंधुआ के रास्ते किया जाएगा।
गाड़ी संख्या 18624 हटिया-इसलामपुर एक्सप्रेस का परिचालन 05 फरवरी से 21 मार्च तक बंधुआ-पैमार-तिलैया-राजगीर-करनौती-बख्तियारपुर लिंक केबिन के रास्ते किया जाएगा।
संशोधित कोच संरचना वाली ट्रेनें :
गाड़ी संख्या 12365/12366 पटना-रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस का परिचालन 05 फरवरी से 21 मार्च तक गैर-वातानुकूलित कुर्सीयान के 13 कोच एवं वातानुकूलित कुर्सीयान के 03 कोच के साथ चलाया जाएगा।
गाड़ी संख्या 13349/13350 सिंगरौली-पटना-सिंगरौली एक्सप्रेस एवं गाड़ी संख्या 13331/13332 धनबाद-पटना-धनबाद एक्सप्रेस का परिचालन 05 फरवरी से 21 मार्च तक द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित के 02 कोच, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित के 04 कोच, शयनयान श्रेणी के 07 कोच एवं साधारण श्रेणी के 03 कोच के साथ चलाया जाएगा।
गाड़ी संख्या 13347 बरकाकाना-पटना पलामू एक्सप्रेस का परिचालन 04 फरवरी से 21 मार्च तक द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित के 02 कोच, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित के 04 कोच, शयनयान श्रेणी के 07 कोच एवं साधारण श्रेणी के 03 कोच के साथ चलाया जाएगा।
गाड़ी संख्या 13348 पटना-बरकाकाना पलामू एक्सप्रेस का परिचालन 06 फरवरी से 21 मार्च तक द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित के 02 कोच, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित के 04 कोच, शयनयान श्रेणी के 07 कोच एवं साधारण श्रेणी के 03 कोच के साथ चलाया जाएगा।
——————————-
डीआरएम ने धनबाद-पतरातु रेल खंड का किया निरीक्षण
धनबाद: मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र ने बुधवार को धनबाद-पतरातु रेल खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत पतरातु रेलवे स्टेशन का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पतरातु रेलवे यार्ड, गुड्स शेड, फुट ओवर ब्रिज (एफओबी), प्लेटफॉर्म तथा स्टेशन परिसर में उपलब्ध विभिन्न संरचनाओं एवं यात्री सुविधाओं का अवलोकन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन पर स्वच्छता, संरक्षा व्यवस्था, यात्री सुविधा संबंधी कार्यों तथा परिचालन व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की तथा संबंधित शाखाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। इसके अतिरिक्त निरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मंडल रेल प्रबंधक द्वारा पतरातु विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL), नए यार्ड एवं भुरकुंडा रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया गया तथा वहां उपलब्ध अवसंरचनाओं, माल ढुलाई एवं परिचालन व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। इस अवसर पर मंडल के अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित थे।




