





रेलवे की खबरें:-

ट्रेनों के परिचालन में बदलाव
धनबाद: आसनसोल मंडल के सीतारामपुर और बराचक स्टेशनों के मध्य एनआई कार्य हेतु ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। देखिए विवरण।
रद्द की गयी ट्रेनें
गाड़ी सं. 63555 आसनसोल-बरकाकाना पैसेंजर – 31 जनवरी एवं 01 फरवरी को रद।
गाड़ी सं. 63556 बरकाकाना- आसनसोल पैसेंजर – 31 जनवरी एवं 01 फरवरी को रद।
गाड़ी सं. 63541 आसनसोल-गोमो पैसेंजर – 01 फरवरी को रद।
गाड़ी सं. 63542 गोमो-आसनसोल पैसेंजर – 01 फरवरी को रद।
गाड़ी सं. 13503 बर्द्धमान-हटिया एक्सप्रेस – 01 फरवरी को रद।
गाड़ी सं. 13504 हटिया-बर्द्धमान एक्सप्रेस – 01 फरवरी को रद।
गाड़ी सं. 13545 आसनसोल-गया एक्सप्रेस – 01 फरवरी को रद।
गाड़ी सं. 13546 गया-आसनसोल एक्सप्रेस – 01 फरवरी को रद।
आंशिक समापन/प्रारंभ कर चलायी जाने वाली ट्रेनें
31 जनवरी एवं 01 फरवरी को बर्द्धमान से खुलने वाली गाड़ी सं. 63509 बर्द्धमान-झाझा पैसेंजर का आंशिक समापन आसनसोल में किया जाएगा अर्थात यह आसनसोल और झाझा के मध्य रद्द रहेगी ।
31 जनवरी एवं 01 फरवरी को झाझा से खुलने वाली गाड़ी सं. 63510 झाझा-बर्द्धमान पैसेंजर का आंशिक प्रारंभ आसनसोल से किया जाएगा अर्थात यह झाझा और आसनसोल के मध्य रद्द रहेगी ।
———————————–
रक्सौल-हावड़ा मिथिला एक्सप्रेस का अण्डाल स्टेशन पर ठहराव
धनबाद: यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर पूर्व रेलवे के रक्सौल और हावड़ा के मध्य चलने वाली गाड़ी सं. 13022 रक्सौल-हावड़ा मिथिला एक्सप्रेस क 31 जनवरी से अण्डाल स्टेशन पर प्रायौगिक तौर पर 02 मिनट का ठहराव प्रदान किया गया है ।
गाड़ी सं. 13022 रक्सौल-हावड़ा मिथिला एक्सप्रेस 23.45 बजे अण्डाल स्टेशन पहुंचेगी और 23.47 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।




