रेलवे की खबरें:-

Advertisements

रेलवे की खबरें:-

प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी ने किया निरीक्षण

डीजे न्यूज, धनबाद: पूर्व मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी दीपक कुमार झा ने शुक्रवार को धनबाद मंडल के टोरी-बिराटोली सेक्शन का विस्तृत सुरक्षा निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में गुड्स ट्रेन की तीसरी लाइन तथा टोरी-गढवा रोड सेक्शन में सुरक्षा निरीक्षण किया, ताकि परिचालन की सुरक्षा एवं संरक्षा मानकों का सुनिश्चित अनुपालन किया जा सके। निरीक्षण के दौरान ट्रैक, सिग्नलिंग, ओएचई, सम्पार, रनिंगरूम, लॉबी, यार्ड, स्टेशन परिसरों एवं संरक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं का गहन मूल्यांकन किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर मुख्यालय एवं मंडल के अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों एवं माल परिचालन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर सुरक्षा निरीक्षण आयोजित किया जाता है।
———————–
धनबाद स्टेशन पर चलाया गया मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान

धनबाद: धनबाद मंडल में बड़े पैमाना पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सुनियोजित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को धनबाद रेलवे मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में धनबाद स्टेशन पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस जांच अभियान के परिणामस्वरूप 81 यात्रियों को पकड़ा गया जिसमें बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री, बिना बुक किये गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्रीगण शामिल थे। इस दौरान उनसे 33,945 रूपए जुर्माने के रूप में राशि प्राप्त की गई तथा पकड़ें गए यात्रियों को उचित टिकट के साथ यात्रा करने की कड़ी हिदायत दी गई । टिकट चेकिंग अभियान के दौरान स्टेशन के अनारक्षित टिकट काउंटरों पर यात्रियों की भीड़ देखी गयी। चेकिंग टीमों द्वारा स्टेशनों एवं विभिन्न मेल/एक्स्प्रेस ट्रेनों में भी चेकिंग किया गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top