रेलवे की खबरें:-

Advertisements

रेलवे की खबरें:-

रांची-आनंद विहार टर्मिनल के मध्य 01 ट्रिप स्पेशल ट्रेन का परिचालन

डीजे न्यूज, धनबाद: यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रांची-आनंद विहार टर्मिनल के मध्य 01 ट्रिप स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। देखिए ट्रेन सं., ट्रेन का नाम तथा तिथि  का विवरण ।

02887रांची-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल,25 मार्च को।
02888आनंद विहार टर्मिनल-रांची स्पेशल,26 मार्च को।
—————————————–
चेन पुलिंग और महिला डिब्बे में यात्रा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई

धनबाद: ऑपरेशन ‘‘समय पालन‘‘ के तहत 01 मार्च से 15 मार्च तक रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने पूर्व मध्य रेल के विभिन्न रेलखंडों में बिना उचित कारण के चेन पुलिंग करने के आरोप में 514 लोगों को हिरासत में लिया तथा इनसे जुर्माने के रूप में 01 लाख 46 हजार रुपये वसूल किये गए । इन लोगों के विरूद्ध रेल अधिनियम की धारा 141 के तहत कार्रवाई की गई । ऑपरेशन ‘‘समय पालन‘‘ के तहत् इस दौरान सर्वाधिक 230 लोग दानापुर मंडल में पकड़े गये जबकि समस्तीपुर मंडल में 101, पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल में 73, सोनपुर मंडल में 66 तथा धनबाद मंडल में 44 लोगों को हिरासत में लिया गया ।

इसी तरह महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर ऑपरेशन ‘‘महिला सुरक्षा‘‘ के तहत महिला कोच में यात्रा करने वाले पुरुष यात्रियों के खिलाफ भी धर-पकड़ अभियान चलाया गया । ऑपरेशन ‘‘महिला सुरक्षा‘‘ मे तहत 01 मार्च से 15 मार्च तक रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने पूर्व मध्य रेल के विभिन्न रेलखंडों पर महिला कोच में यात्रा करने के आरोप में रेल अधिनियम की धारा 162 के तहत 1570 पुरुष यात्रियों को हिरासत में लिया गया तथा इनसे जुर्माने के रूप में 03 लाख 61 हजार रुपये वसूल किये गए । इनमें सर्वाधिक 840 लोग दानापुर मंडल में पकड़े गये जबकि पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल में 278, धनबाद मंडल में 205, समस्तीपुर मंडल में 130 तथा सोनपुर मंडल में 117 पुरुष यात्रियों कोे हिरासत में लिया गया ।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top