रेल टेका डहर छेका आंदोलन: धनबाद–रांची-दुमका इंटरसिटी प्रभावित, वापस लौटी धनबाद

Advertisements

रेल टेका डहर छेका आंदोलन: धनबाद–रांची-दुमका इंटरसिटी प्रभावित, वापस लौटी धनबाद
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): कुड़मी समाज द्वारा किए जा रहे रेल बंदी आंदोलन का असर कतरासगढ़ स्टेशन पर भी पड़ा। शनिवार सुबह दुमका से रांची जाने वाली धनबाद–रांची–दुमका इंटरसिटी एक्सप्रेस कतरासगढ़ स्टेशन से आगे नहीं बढ़ सकी। फुलारीटांड़ स्टेशन पर बंद समर्थकों के कारण यह ट्रेन सुबह 6:30 बजे से करीब 10:30 बजे तक कतरासगढ़ स्टेशन पर खड़ी  रही। बाद में रेल प्रशासन ने ट्रेन को वापस धनबाद स्टेशन भेज दिया। इस रूट की क ई ट्रेनों को रद किए जाने की भी सूचना है।
रेल परिचालन बाधित होने की सूचना पर बाघमारा के बीडीओ लक्ष्मण प्रसाद यादव, प्रशिक्षु डीएसपी अरविंद सिंह सहित कतरास  पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top