रेल से जुड़ी खबरें:-
चर्लपल्ली-रक्सौल- चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन अब जून तक
डीजे न्यूज, धनबाद: यात्रियों की सुविधा हेतु चर्लपल्ली-रक्सौल- चर्लपल्ली परिचालन का विस्तार किया जाएगा। देखिए विवरण।
ट्रेन सं.,ट्रेन का नाम,परिचालन का दिन तथाविस्तारित तिथि।
07005चर्लपल्ली-रक्सौल स्पेशल,रविवार,12 अप्रैल से 31 मई तक।
07006रक्सौल-चर्लपल्ली स्पेशल,बुधवार,15 अप्रैल से 03 जून तक।
—————————————-
गोमो-पारसनाथ के रास्ते एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन का परिचालन
धनबाद: यात्रियों की सुविधा एवं उनके सुगम आवागमन हेतु आनंद विहार टर्मिनल-खुर्दा रोड के मध्य गोमो-पारसनाथ-हजारीबाग रोड-कोडरमा-पहाड़पुर के रास्ते एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। विवरण में देखिए ट्रेन सं.,ट्रेन का नाम,परिचालन का दिन तथा परिचालन की तिथि।
04065खुर्दा रोड-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल,सोमवार,21 अप्रैल से 12 मई तक।
04066आनंद विहार टर्मिनल-खुर्दा रोड स्पेशल,मंगलवार, 20 अप्रैल से 11 मई तक।
——————————————–
धनबाद-चंद्रपुरा के रास्ते एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन
धनबाद: यात्रियों की सुविधा एवं उनके सुगम आवागमन हेतु धनबाद-चन्द्रपुरा के रास्ते गोंदिया- रक्सौल के मध्य एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा। विवरण में देखिए
ट्रेन सं.,ट्रेन का नाम,परिचालन का दिन तथापरिचालन की तिथि ।
08867गोंदिया-रक्सौल स्पेशल,शनिवार,25 अप्रैल से 27 जून तक ।
08868रक्सौल-गोंदिया स्पेशल,रविवार,26 अप्रैल से 28 जून तक ।
————————————–
11 और 12 अप्रैल को सोनारडीह रेलवे फाटक से यातायात बंद
धनबाद: रेल संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ट्रेनों की सुरक्षित एवं सुचारु आवाजाही से सम्बंधित कार्य हेतु सोनारडीह स्थित रेलवे फाटक संख्या-7/SPL./3T पर सड़क यातायात को अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा। यह कार्य 11 व 12 अप्रैल को निर्धारित किया गया है। 11 अप्रैल के 11:00 PM/ 23:00 बजे से 12 अप्रैल के 02:00 AM/ 02:00 बजे तक उक्त रेलवे फाटक से किसी भी प्रकार का सड़क आवागमन संभव नहीं होगा। रेल प्रशासन ने आम जनता, स्थानीय निवासियों, व्यवसायियों तथा वाहन चालकों से निर्धारित तिथि एवं समयावधि के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है। साथ ही, अनावश्यक असुविधा से बचने हेतु अपनी यात्रा की पूर्व योजना सुनिश्चित करने तथा यातायात संबंधी निर्देशों एवं संकेतकों का पालन करने का आग्रह किया है। जनसहयोग से ही रेल संरक्षा संबंधी कार्यों को समयबद्ध एवं सफलतापूर्वक पूर्ण किया जा सकता है।