



राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल : बैंक कर्मियों की सक्रिय भागीदारी, श्रमिक एकता का संदेश

डीजे न्यूज, गिरिडीह : गुरुवार को देश की 10 केंद्रीय श्रमिक संगठनों द्वारा आहूत राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिला। यह हड़ताल मेहनतकश वर्ग के ज्वलंत मुद्दों—निजीकरण, श्रम कानूनों में मजदूर विरोधी संशोधन, बढ़ती महंगाई, ठेका प्रथा तथा रोजगार सुरक्षा—के खिलाफ संयुक्त संघर्ष का प्रतीक बनी।
ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉयीज़ एसोसिएशन (AIBEA) के सदस्य होने के नाते बैंक कर्मचारियों ने भी इस ऐतिहासिक हड़ताल में सक्रिय भागीदारी निभाई। बैंक कर्मियों ने स्पष्ट किया कि उनका समर्थन केवल बैंकिंग क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यापक श्रमिक एकता और सामाजिक न्याय की लड़ाई का हिस्सा है।
हड़ताल के माध्यम से कर्मचारियों ने कहा कि देश के सार्वजनिक क्षेत्र, बैंकिंग व्यवस्था और श्रमिक अधिकारों पर किसी भी प्रकार का आघात स्वीकार नहीं किया जाएगा। सरकार से मांग की गई कि श्रमिक संगठनों के साथ सार्थक संवाद स्थापित किया जाए तथा जनविरोधी नीतियों को वापस लिया जाए।
साथ ही हड़ताल को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रमिक साथियों, विभिन्न ट्रेड यूनियनों एवं आम जनता के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कर्मचारियों ने कहा कि यह आंदोलन श्रमिक वर्ग की एकता, दृढ़ता और अधिकारों की रक्षा के संकल्प को दर्शाता है।
इस दौरान नुरेन्द्र कुमार, शहबाज आलम, दीपक लाल, सीताराम, अंकित शर्मा, ध्रुव कुमार, अजय आनंड, अशोड, संजय मेघा, गौरव, महावीर, कंजली, भारती हाँसड़ा, अली पुर रहमान, त्याँउनी केडिया एवं किरण मौजूद रहे।




