




राष्ट्रीय स्तर पर ताइक्वांडो में दमखम दिखाने वाले नितिन, सुमन और हर्ष का बीएनएस डीएवी में भव्य सम्मान
यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे गिरिडीह जिले के लिए गर्व की बात : प्राचार्य सचिन गर्ग
डीजे न्यूज, गिरिडीह : सिरसिया स्थित बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल, गिरिडीह में गुरुवार को एक विशेष कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के तीन होनहार खिलाड़ियों नितिन, सुमन राज और हर्ष सिंह राजपूत को राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
डीएवी मैनेजिंग कमिटी की ओर से प्रत्येक खिलाड़ी को ₹5100 का प्रोत्साहन चेक प्रदान किया गया। विद्यालय पहुंचने पर खिलाड़ियों का गुलदस्ता भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। विद्यालय के प्राचार्य सचिन गर्ग ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे गिरिडीह जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुए कहा कि मेहनत और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक, छात्र-छात्राएं और अभिभावक उपस्थित थे। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर पूरे विद्यालय में खुशी और गर्व का माहौल रहा।
