राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए अनुशंसित संजीव कुमार को मिलेगा जिला स्तरीय शिक्षक उत्कृष्टता सम्मान

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए अनुशंसित संजीव कुमार को मिलेगा जिला स्तरीय शिक्षक उत्कृष्टता सम्मान

डीजे न्यूज, गिरिडीह : शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), बगोदर में जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह-2026 का आयोजन किया जाएगा। समारोह में गिरिडीह जिले से राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए अनुशंसित पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय के शिक्षक संजीव कुमार को जिला स्तरीय “शिक्षक उत्कृष्टता सम्मान-2026” से सम्मानित किया जाएगा।

झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, रांची के निदेशक के पत्र संख्या 1397, दिनांक 27 अगस्त 2026 तथा डायट बगोदर के प्राचार्य के पत्र संख्या 157, दिनांक 2 सितंबर 2026 के आलोक में यह सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है।

शिक्षा के क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान को देखते हुए संजीव कुमार को सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र, स्मृति-चिह्न, शॉल एवं 15 हजार रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी। शिक्षक दिवस के मौके पर आयोजित यह सम्मान समारोह जिले में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों के योगदान को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top