राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में उमवि कुडको के छह छात्रों ने हासिल की सफलता

Advertisements

राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में उमवि कुडको के छह छात्रों ने हासिल की सफलता

डीजे न्यूज, पीरटांड़(गिरिडीह) : गिरिडीह जिले के पीरटांड़ प्रखंड स्थित उच्च मध्य विद्यालय कुडको के छह छात्रों ने राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा (एनएमएमएस) में सफलता प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। लगातार दूसरे वर्ष इस विद्यालय से छह छात्र-छात्राओं ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल की है।

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMS) में इस बार उमवि कुडको के लक्खी कुमारी, रिया कुमारी, कुलदीप कुमार महतो, सोनी कुमारी, अंजू कुमारी और रूपा कुमारी ने परीक्षा में सफलता पाई है।

इन सफल छात्र-छात्राओं को चार वर्षों तक प्रति वर्ष ₹12,000 की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी, जिससे उनकी आगे की पढ़ाई में आर्थिक मदद मिल सकेगी।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित सभी शिक्षकों और विद्यालय परिवार ने इन बच्चों की उपलब्धि पर गर्व और प्रसन्नता जाहिर की है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी इसी विद्यालय से छह छात्रों ने यह परीक्षा पास की थी, जो विद्यालय की निरंतर उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों को दर्शाता है।

विद्यालय प्रशासन ने इस सफलता का श्रेय छात्रों की मेहनत, शिक्षकों की लगन और अभिभावकों के सहयोग को दिया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top