
राष्ट्रीय मेधा छात्रवृति प्रतियोगी परीक्षा में राजकीयकृत मध्य विद्यालय हुसैनाबाद व उत्क्रमित मध्य विद्यालय एकडरी के छात्रों ने लहराया परचम
डीजे न्यूज, पलामू : बुधवार को घोषित राष्ट्रीय मेधा छात्रवृति प्रतियोगी परीक्षा के परीक्षाफल में झारखंड के सीमांत ब्लॉक हुसैनाबाद के शहर स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय हुसैनाबाद पलामू वर्ग आठ सम्प्रति नौंवी के छात्र दीपक सोनी प्राप्तांक 87, जूली कुमारी 83, शिवांश कुमार कश्यप 83 और अभिमन्यु गुप्ता 94 वहीं सुदूरवर्ती गांव में स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय एकडरी के अनुज कुमार यादव 115 अंक जो विद्यालय के बाल संसद के प्रधानमंत्री रहा है, अविनाश कुमार 97, रितिक राज 88 व प्रिंस कुमार का चयन हुआ है।
अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के पलामू प्रमंडल के सोशल मीडिया प्रभारी राजेश कुमार गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष जुबैर अंसारी, सचिव निर्मल कुमार व प्रखंड कार्यकारिणी के सदस्यों ने चयनित छात्रों को बधाई दी है और उज्जवल भविष्य की कामना की है।