राष्ट्रीय खेल महोत्सव में टाटा डीएवी सिजुआ का शानदार प्रदर्शन कुश्ती में तीन स्वर्ण व एक रजत पदक प्राप्त कर बढ़ाया मान डीएवी के कुंदन एसजीएफआई के लिए चयनित

Advertisements

राष्ट्रीय खेल महोत्सव में टाटा डीएवी सिजुआ का शानदार प्रदर्शन

कुश्ती में तीन स्वर्ण व एक रजत पदक प्राप्त कर बढ़ाया मान

डीएवी के कुंदन एसजीएफआई के लिए चयनित

डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद):टाटा डीएवी स्कूल सिजुआ के विद्यार्थियों ने डीएवी राष्ट्रीय खेल महोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता रायपुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित की गई थी।
कुश्ती (बालक वर्ग) में विद्यालय के चार विद्यार्थियों ने भाग लिया था, जिनमें से तीन ने स्वर्ण तथा एक विद्यार्थी ने रजत पदक प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। कुश्ती में अलतमास रहमान ने पंजाब, हरियाणा सहित अन्य राज्य के खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इसी तरह रोशन केशरी तथा रेहान जौहर ने विपक्षी खिलाड़ियों को पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पीयूष राज ने रजत पदक पर कब्जा जमाया।
विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण समारोह में आगंतुक अतिथियों, अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों की उपस्थिति में सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के दौरान उनका परिश्रम, अनुशासन एवं खेल भावना सराहनीय रही।

फुटबॉल में झारखंड ने मारी बाजी

डीएवी राष्ट्रीय खेल महोत्सव में अंडर-17 फुटबॉल में झारखंड की टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। इस विजेता टीम में शामिल टाटा डीएवी स्कूल सिजुआ के 6–7 खिलाड़ियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्कूल के कुंदन कुमार महतो का चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (एसजीएफआई) के लिए हुआ है।


खिलाड़ियों की कौशल, अनुशासन और टीम भावना ने इस जीत को संभव बनाया, जिससे राज्य एवं विद्यालय दोनों को गर्व की अनुभूति हुई।
विद्यालय के प्राचार्य चंद्रानी बनर्जी, शिक्षकों एवं प्रबंधन ने सभी पदक विजेताओं को हार्दिक बधाई दी और उनके समर्पण की सराहना की। विद्यालय ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी निरंतर प्रोत्साहित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top