राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा को सुनने देवघर जाएंगे बिरनी के भाजपा कार्यकर्ता 

Advertisements

राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा को सुनने देवघर जाएंगे बिरनी के भाजपा कार्यकर्ता 

डीजे न्यूज, बिरनी(देवघर) : देवघर में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन एवं नवनिर्मित पार्टी कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को बिरनी में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया जाएगा, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे और नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।

बैठक में प्रखंड के सभी भाजपा नेता, कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए जिला कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मण दास ने कहा कि बिरनी प्रखंड के 28 पंचायतों से सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता देवघर पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा द्वारा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसका लाभ लेकर पार्टी संगठन को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार के चुनाव में जनता ने भाजपा के साथ खड़े होकर विपक्षी दलों को औंधे मुंह गिरा दिया। देश में भाजपा का डंका बज रहा है। वर्ष 2026 में होने वाली पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भी भाजपा की पताका फहराने का लक्ष्य है। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राजदेव साव ने की। बैठक में सांसद प्रतिनिधि देवनाथ राणा, तुलिश यादव, मनोज चन्द्रवंशी, किसुन राम, निर्मल साव, जितेंद्र यादव, कार्तिक यादव, प्रेमशंकर यादव, सुभाष दास सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top