राष्ट्र की प्रगति में महिलाओं का योगदान अहम: प्राचार्य डा. सजल

Advertisements

राष्ट्र की प्रगति में महिलाओं का योगदान अहम: प्राचार्य डा. सजल

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मद्देनजर शनिवार को प्रर्जन्य बीएड कॉलेज पहाड़पुर में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉक्टर सजल बनर्जी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपने हक अधिकार के लिए महिलाओं को आगे आने के लिए प्रेरित किया।  उन्होंने कहा कि राष्ट्र की प्रगति में महिलाओं का भी अपार योगदान रहा है। इस अवसर पर कॉलेज के अन्य प्राध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं ने भी अपने विचार प्रकट किया। कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top