रंजीत राय बने भाजपा के गिरिडीह महानगर एवं महेंद्र वर्मा ग्रामीण जिलाध्यक्ष

Advertisements

रंजीत राय बने भाजपा के गिरिडीह महानगर एवं महेंद्र वर्मा ग्रामीण जिलाध्यक्ष

शुक्रवार को होगी औपचारिक घोषणा 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : भाजपा जिला कार्यालय गिरिडीह में गुरूवार को जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र भरा गया। जिला चुनाव अधिकारी शशिभूषण भगत की उपस्थिति में गिरिडीह महानगर से रंजीत राय एवं गिरिडीह ग्रामीण अध्यक्ष पद के लिए महेंद्र वर्मा ने नामांकन पत्र भरा। शुक्रवार को जिलाध्यक्ष पद के लिए औपचारिक घोषणा की जाएगी। नामांकन प्रक्रिया से पूर्व जिला भाजपा कार्यालय में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। जिसमें जिला चुनाव अधिकारी शशिभूषण भगत, जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक उपाध्याय, प्रकाश सेठ, विनय कुमार सिंह, कामेश्वर पासवान, सुनील पासवान, संदीप डंगायच, मनोज सिंह, नवीन सिन्हा, सुभाषचंद्र सिन्हा, शालिनी बैसखियार, उषा कुमारी मौजूद थे।

जिला चुनाव अधिकारी शशि भगत ने कहा कि जिले में गिरिडीह महानगर एवं ग्रामीण के लिए अलग-अलग दो अध्यक्ष होंगे। गिरिडीह महानगर व ग्रामीण से एक-एक का नामांकन कराया गया है। इसमें सर्वसम्मति बनायी गई है। विधिवत घोषणा शुक्रवार को 11.30 बजे तमाम कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में की जायेगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top