रंगों से खिला कैंपस 30 राजगंज का परिसर : बच्चों ने दिखाई सृजनशीलता, रंगोली प्रतियोगिता में झलकी भारतीय संस्कृति

Advertisements

रंगों से खिला कैंपस 30 राजगंज का परिसर : बच्चों ने दिखाई सृजनशीलता, रंगोली प्रतियोगिता में झलकी भारतीय संस्कृति

टेरेसा हाउस रही विजेता तो रमन हाउस की टीम उप विजेता 

डीजे न्यूज, राजगंज(धनबाद) : दीपावली पर्व को लेकर कैंपस-30 जरमुनई राजगंज विद्यालय में शुक्रवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अपने हुनर और कल्पनाशक्ति से विद्यालय परिसर को रंगों से सजा दिया। रंग-बिरंगी रंगोलियों ने पूरे विद्यालय का वातावरण उत्सवमय बना दिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में कला, सृजनशीलता और भारतीय परंपरा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने अपने रंगों के माध्यम से स्वच्छ भारत, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, हरित पर्यावरण, राष्ट्रीय एकता जैसे सामाजिक संदेशों को रंगोली के जरिए प्रदर्शित किया।

रंगोली प्रतियोगिता विद्यालय के चार हाउस के बीच हुई। इसमें कक्षा एक से आठ तक के कुल 183 बच्चों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता के विजयी टीम टेरेसा हाउस रही जिसके कप्तान प्रमिला थी वहीं दूसरे नंबर पर रमन हाउस की टीम रही जिसके कप्तान शिवम थे। समारोह के मुख्य अतिथि गोमो आरपीएक के इंस्पेक्टर संतोष कुमार झा थे। इस मौके पर संतोष कुमार झा ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। इससे उनकी रचनात्मक सोच और टीम भावना को बढ़ावा मिलता है। विद्यालय के निदेशक केएम लाल एवं अंजना कुमारी ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को बधाई दी। इस मौके पर प्राचार्य आरएस श्रीवास्तव, सुरेश कुम्हार, संतोष साव, लक्ष्मण लाल दास, राधा कुमारी, निधि कुमारी, कामदेव मंडल, अजय राय आदि उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top