

























































रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): नव वर्ष के अवसर पर गौ सेवा संघ कतरास द्वारा गंगा गौशाला परिसर में वन भोज सह पारिवारिक मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें महिला, पुरुष और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जमकर आनंद लिया। कार्यक्रम का संचालन रांची से आई एंकर अंकिता सिंह ने किया, जिन्होंने अपनी रोचक एंकरिंग से उपस्थित लोगों को खूब हंसाया और माहौल को जीवंत बना दिया। गौ सेवा संघ के दीपक अग्रवाल ने बताया कि ऐसे आयोजन आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं और लोगों को गौ सेवा के लिए प्रेरित करते हैं।
समारोह में क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्व उपस्थित रहे। इनमें उद्योगपति प्रदीप खेमका, डॉ. विश्वनाथ चौधरी, अधिवक्ता डी.एन. चौधरी, गंगा गौशाला के महासचिव महेश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, संतोष जलान, रतन अग्रवाल, मनोज गुप्ता, संजय केसरी, पिंटू गुप्ता, मनोज केसरी, सोनू अग्रवाल, प्रकाश सिंघानिया, सुमित खंडेलवाल, संजय लोयलका, भगवती सोनी, सतीश अग्रवाल, बंटी गुप्ता, पिंकी केसरी, नरेश अग्रवाल, दीपक भुवालका, कविता गुप्ता और मोहित शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल थे।



