Advertisements




रांची-वाराणसी वन्दे भारत एक्सप्रेस का हजारीबाग रोड स्टेशन पर ठहराव का शुभारंभ

डीजे न्यूज, धनबाद:यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर सोमवार को हजारीबाग रोड स्टेशन पर गाड़ी संख्या 20887 रांची-वाराणसी वन्दे भारत एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारम्भ किया गया। विधायक नागेन्द्र महतो ने एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई।
गाड़ी संख्या 20887 रांची-वाराणसी वन्दे भारत एक्सप्रेस 08.12 बजे हजारीबाग रोड स्टेशन पहुंचेगी एवं 08.14 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20888 वाराणसी-रांची वन्दे भारत एक्सप्रेस 20.17 बजे हजारीबाग रोड स्टेशन पहुंचेगी तथा 20.19 बजे प्रस्थान करेगी।




