रांची रैली की सफलता को भाकपा-माले ने बनाई रणनीति

Advertisements

रांची रैली की सफलता को भाकपा-माले ने बनाई रणनीति

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): भाकपा-माले  कतरास अंचल कमेटी की बैठक शनिवार को दीनदयाल रवानी की अध्यक्षता में हुई। संचालन अंचल सचिव अधिवक्ता भैरवनाथ महतो ने किया। केंद्र की मोदी सरकार की विदेश नीति की असफलता के खिलाफ 18 मार्च को रांची में आयोजित रैली की सफलता की रणनीति बनाई गई। 16 मार्च को पार्टी कार्यालय से कतरास थाना चौक रैली निकालने और प्रतिवाद सभा करने का निर्णय लिया गया।
भाकपा-माले के पोलित ब्यूरो सदस्य कामरेड हलधर महतो ने कहा की केंद्र की मोदी सरकार की विदेश नीति के असफलता के कारण आज पूरे देश में रसोई गैस और तेल की  किल्लत हो रही है। उन्होंने कहा कि कतरास लिलोरी मंदिर में बस अड्डा निर्माण स्वागतयोग्य है। भाजपा और सामंतवादी ताकतें इसका विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि कतरास लिलोरी मंदिर एक दार्शनिक स्थान है। दूर दराज के अलावा  प्रशासनिक अधिकारी तक धनबाद आने पर सबसे पहले लिलोरी मंदिर में माता का दर्शन करने आते हैं। बैठक में बीसीकेयू एरिया 4 क्षेत्रीय सचिव सुनील महतो, शाखा सचिव  चेतू साव,रॉबिन महतो, शाखा सचिव  माणिक महतो, लखन भुइयां, सृष्टिधर महतो, संजय महतो, कपूर पंडित, प्रेम पंडित, बजरंगी पंडित, रामाश्रय सिंह, ठाकुर महतो आदि उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top