रांची नगर निगम के मजदूरों के बोनस भुगतान को लेकर हुई वार्ता

Advertisements

रांची नगर निगम के मजदूरों के बोनस भुगतान को लेकर हुई वार्ता

डीजे न्यूज, रांची: रांची नगर निगम के मजदूरों के बोनस भुगतान को लेकर मंगलवार को उप श्रमायुक्त रांची अविनाश कृष्ण के समक्ष त्रिपक्षीय समझौता सम्पन्न हो गया। इस समझौता पत्र पर मजदूरों की ओर से भवन सिंह, प्राधिकृत एवं अध्यक्ष, झारखंड नगर निकाय मजदूर यूनियन, रांची  व सुखनाथ लोहरा ,सचिव, झारखंड नगर निकाय मजदूर यूनियन, रांची और मेसर्स स्वच्छता कॉरपोरेशन, बैंगलोर की ओर से राजशेखर रेड्डी, महाप्रबंधक व जी गांधी, प्रोजेक्ट मैनेजर ने हस्ताक्षर किया।उप श्रमायुक्त ने इस समझौता पत्र की प्रति दोनों पक्षों को सौंपा।
समझौता के अनुसार वर्ष 2024 – 25 के लिए दिसंबर 2024 और जनवरी 2025 में कार्यरत मजदूरों को 2 हजार रुपए प्रति कामगार दो किस्तों में क्रमश दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 के वेतन के साथ किया जाएगा। जबकि फरवरी एवं मार्च 2025 में कार्यरत मजदूरों को 1 हजार रुपए बोनस का भुगतान दिसम्बर 2025 के वेतन के साथ किया जाएगा। यूनियन के अध्यक्ष भवन सिंह ने कहा कि यूनियन के प्रयास से रांची नगर निगम के मजदूरों को पहली बार बोनस का भुगतान किया जाएगा।इसी तरह बाकी अधिकार भी हम संघर्ष कर हासिल करेंगे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top