
रांची महानगर भाजपा ने घोषित की जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों की सूची
वरुण कुमार की अध्यक्षता में संगठन विस्तार, नए चेहरों को मिली अहम जिम्मेदारी
डीजे न्यूज, रांची : भारतीय जनता पार्टी, रांची महानगर–जिला ने संगठनात्मक ढांचे को और सुदृढ़ करते हुए जिला पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है। यह सूची भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर पार्टी के महानगर अध्यक्ष वरुण कुमार द्वारा जारी की गई।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, वरुण कुमार ने एक बार फिर अध्यक्ष के रूप में कमान संभाली है। उनके साथ कई नए और अनुभवी चेहरों को जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।
जिला स्तर पर इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी : उपाध्यक्ष के रूप में राजन कुमार सिंह (राजू सिंह), वसंत वर्मा, संजीव चौधरी, सुरेश प्रसाद, अनिता वर्मा और विनय सिंह को शामिल किया गया है। वहीं बद्रीनाथ सिंह और जितेन्द्र वर्मा को महामंत्री बनाया गया है।
इसके अलावा मंत्री के रूप में वलसाय महतो, वीणा मिश्रा, अजीत भगत, पूनम जयसवाल, आयुष्मान तिवारी और विकास रवि को स्थान दिया गया है। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी रोशन शर्मा को दी गई है, जबकि कार्यालय मंत्री देवेंद्र शर्मा और सह–कार्यालय मंत्री सन्नी सिंह बनाए गए हैं।
मीडिया और आई.टी. विभाग में भी हुई नियुक्तियाँ : विष्णुदत्त सिंह को मीडिया प्रभारी और तरुण जयसवाल को सह–मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। आईटी सेल में नयन प्रसार संयोजक और विशाल अग्रवाल सह–संयोजक होंगे, जबकि दीपक बनर्जी सोशल मीडिया प्रभारी बनाए गए हैं।
मंडल अध्यक्षों की सूची भी जारी: भाजपा राँची महानगर–जिला द्वारा 19 मंडल अध्यक्षों की भी घोषणा की गई है। इनमें सुखदेवनगर उत्तर से ओम प्रकाश पाण्डेय, दक्षिण से अशोक मिश्रा, चुटिया से सुजीत शर्मा, अपर बाजार से विनोद महतो, और लालपुर से सूर्य प्रताप सिंह शामिल हैं। अन्य मंडलों में भी नई नियुक्तियाँ की गई हैं जिनमें लोअर बाजार, हिंदपीढ़ी, पंडरा, हरमू, हटिया, डोरंडा, बरियातू और धुर्वा प्रमुख हैं। वरुण कुमार ने कहा कि सभी पदाधिकारी संगठन को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर कार्य करेंगे और आगामी चुनावों में पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।