









रांची में भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या से भड़के विधायक राज सिन्हा, सरकार पर साधा निशाना

डीजे न्यूज, धनबाद : भाजपा रांची ग्रामीण जिला महामंत्री और पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल टाइगर की अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने पर धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने इस घटना को भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति बताया और कहा कि यह खबर स्तब्ध करने वाली है।
विधि-व्यवस्था पर उठाए सवाल
विधायक राज सिन्हा ने झारखंड में लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने कहा, “झारखंड में अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है, सरकार अपराधियों पर लगाम लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।”
अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग
विधायक सिन्हा ने अनिल टाइगर की हत्या के दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि झारखंड में कानून का राज स्थापित किया जा सके।
इस घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है और वे अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।













































