रांची एवं खूंटी के दर्शनीय एवं शैक्षणिक स्थलों का भ्रमण करेगा धनबाद के मेधावी छात्रों का दल 

Advertisements

रांची एवं खूंटी के दर्शनीय एवं शैक्षणिक स्थलों का भ्रमण करेगा धनबाद के मेधावी छात्रों का दल 

जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा ने किया रवाना 

डीजे न्यूज, धनबाद : राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के निर्देशानुसार जिले के प्रारंभिक कक्षाओं के मेधावी छात्र-छात्राओं एवं सुपरवाइजर के लिए राज्य के अंदर शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

शुक्रवार को कंबाइंड बिल्डिंग से जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आशीष कुमार एवं कार्यक्रम पदाधिकारी (योजना) अशोक कुमार पांडे द्वारा भ्रमण दल को झंडा दिखाकर रवाना किया गया। यह दल दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के रांची एवं खूंटी जिलों के विभिन्न दर्शनीय एवं शैक्षणिक स्थलों का भ्रमण करेगा।

शिक्षाप्रद अनुभव मिलेगा छात्रों को

इस भ्रमण कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को नवाचार, विज्ञान एवं तकनीकी के क्षेत्र में प्रेरित करना और उनके ज्ञान को विस्तार देना है। भ्रमण दल में टीम लीडर के रूप में शंभू दत्त मिश्रा (सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी) एवं दिलीप कुमार (कार्यालय सहायक) के साथ 10 सुपरवाइजर भी शामिल हैं, जो छात्रों की देखरेख और सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे।

भ्रमण दल को सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं

जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा ने छात्रों को अनुशासन और सीखने की भावना बनाए रखने की सलाह दी और उनके सफल एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की। यह भ्रमण छात्रों को न केवल शैक्षणिक ज्ञान देगा बल्कि उनके अनुभव को भी समृद्ध करेगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top