रामनवमी व चैती नवरात्र : खुखरा में ड्रोन से निगरानी, पुलिस अलर्ट

Advertisements

रामनवमी व चैती नवरात्र : खुखरा में ड्रोन से निगरानी, पुलिस अलर्ट

डीजे न्यूज, पीरटांड़ (गिरिडीह) : रामनवमी और चैती नवरात्र के पावन अवसर को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर खुखरा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। वरीय पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश पर खुखरा थाना क्षेत्र में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

गिरिडीह के साइबर डीएसपी आबिद खान की मौजूदगी में मजिस्ट्रेट एवं क्यूआरटी बल के साथ थाना क्षेत्र के सभी संवेदनशील स्थलों और अखाड़ा जुलूस मार्ग का भौतिक सत्यापन किया गया। इस दौरान ड्रोन के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा चिन्हित स्थानों की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है।

पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के मद्देनजर विभिन्न स्थानों पर बैरिकेटिंग, ड्रॉप गेट तथा आवश्यक सूचना वाले पोस्टर लगाए गए हैं। पूरे क्षेत्र में विशेष चौकसी बरती जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

मौके पर साइबर डीएसपी आबिद खान, खुखरा थाना प्रभारी निरंजन कच्छप समेत कई पुलिस पदाधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top