



रामनवमी पर आरएन पब्लिक स्कूल में सजा ‘श्री राम दरबार’
डीजे न्यूज, पीरटांड़(गिरिडीह) : पालगंज स्थित आर एन पब्लिक स्कूल में श्री रामनवमी के शुभ अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “श्री राम दरबार” रखी गई, जिसमें विद्यार्थियों ने भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण एवं महाबली हनुमान के रूप में आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। उनकी मनमोहक वेशभूषा और अभिनय ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान सभी स्वरूपों की विधिवत पूजा-अर्चना, आरती एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। विद्यालय परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
विद्यालय के निदेशक सह प्रधानाचार्य प्रेम कुमार ने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन हमारी परंपराओं और मूल्यों को मजबूत करते हैं। उन्होंने बताया कि संस्कृति का संरक्षण ही समाज को सशक्त बनाता है और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करता है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेश उपाध्याय, पूजा मिस, जयश्री मिस, पवन सर एवं सनोज सर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं जितेंद्र सर, हिमांशु सर, एकता मिस, राजश्री मिस और नैंसी मिस ने भी बढ़-चढ़कर योगदान दिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने आपसी सद्भाव, भाईचारा एवं सांस्कृतिक एकता बनाए रखने का संकल्प लिया।



