Advertisements




रामनवमी को लेकर धोखरा में निकली भव्य कलश यात्रा
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):धोखरा गांव में शुक्रवार को रामनवमी के मौके पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। देवांनडी टोला स्थित बजरंगबली मंदिर प्रांगण से निकाली गई कलश यात्रा में शामिल महिला एवं युवतियां शिव मंदिर तालाब पहुंची। जहां पंडित सागर आचार्य ने पूजा अर्चना के साथ कलश में जल भरण करवाया। फिर कलश यात्रा मंदिर प्रांगण के लिए रवाना हुई। विभिन्न टोला का भ्रमण करते हुए युवती एवं महिलाएं बजरंगबली मंदिर प्रांगण पहुंची। कलश स्थापना के साथ पूजा अर्चना की गई। मौके पर नरेश महतो, भाजपा नेता मिहिलाल रवानी, विश्वनाथ महतो, गोविंद महतो, पूरन महतो, पलटू गोराय, रामकुमार रवानी, उत्तम गोराय, कैलाश महतो, किशोर महतो, रंजीत रवानी समेत सैकड़ो थे।



