रामनवमी को लेकर धनबाद पुलिस अलर्ट, निकाला गया फ्लैग मार्च

Advertisements

रामनवमी को लेकर धनबाद पुलिस अलर्ट, निकाला गया फ्लैग मार्च

डीजे न्यूज, धनबाद:  रामनवमी पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। इसी क्रम में शहर के पुलिस कंट्रोल रूम के समीप, एसडीएम कार्यालय के सामने से सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव के नेतृत्व में बुधवार को फ्लैग मार्च निकाला गया। इस फ्लैग मार्च में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान शामिल हुए, जिन्होंने शहर के विभिन्न इलाकों में गश्त कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस की गाड़ियों के साथ-साथ मोटरसाइकिल पर सवार जवानों ने  संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण किया। इस दौरान पुलिस बल की मौजूदगी ने आम नागरिकों में विश्वास पैदा किया और लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य इस पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराना है।

सिटी एसपी ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि जिले के अलग-अलग हिस्सों में लगातार फ्लैग मार्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि रामनवमी के दिन यदि कोई भी व्यक्ति कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करेगा, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top