




रामनवमी और ईद को लेकर राजगंज में शांति समिति की बैठक
डीजे न्यूज, राजगंज(धनबाद): रामनवमी और ईद को लेकर राजगंज थाना परिसर में गुरुवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता थाना प्रभारी अलिसा कुमारी ने की। संचालन प्रमोद चौरसिया कर रहे थे।
बैठक में शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। थाना प्रभारी ने कहा कि पर्व-त्योहार समाज में भाईचारा और एकता का संदेश देते हैं। ऐसे में सभी की जिम्मेदारी है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की अफवाह, विवाद या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।
बैठक में नीलकंठ रवानी, संदीप अग्रवाल ,प्रमोद चौरसिया , फहीम, सुनील साव, कौशल्या देवी, सुरेंद्र राम सहित बड़ी संख्या मे समिति सदस्य मौजूद थे।



