रामचरित मानस कथा के निमित बलियापुर में निकली भव्य कलश यात्रा
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बलियापुर के कुम्हार टोला में रामचरित मानस कथा एवं यज्ञ के निमित शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कथा स्थल से कलश लेकर महिला एवं युवतियां क्षेत्र का भ्रमण करते हुए सिंदूरपुर जोड़ियां छठ घाट पहुंची, जहां वेद मंत्रोच्चार के साथ कलशों में जलभरण कराया गया। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु जय श्री राम के उदघोष लगाते हुए चल रहे थे। धार्मिक जयकारों से माहौल भक्तिमय हो उठा। कथास्थल पर विधि विधान के साथ पूजन के बाद कलश स्थापित की गई। छह दिनों तक चलने वाले धार्मिक अनुष्ठान के दौरान अयोध्या के कथा व्यास मालविक वैष्णव प्रवचन का श्रवण कराएंगे। अनुष्ठान को आचार्य कौशल किशोर शरण जी महाराज, दिनेश कुमार मिश्रा, मिथिलेश मिश्रा, राजेंद्र पांडे एवं पाठ व्यास सदगुरु देव श्री नवल किशोर चरण जी महाराज संपन्न करा रहे हैं।
कलश यात्रा में भाजपा नेत्री तारा देवी, प्रखंड उप प्रमुख आशा देवी, शैलेंद्र मंडल, मुखिया विजय गोराय, विजय मंडल, राजू गोराय, श्याम सुंदर कुंभकार, किशोर कुंभकार, सुदामा कुंभकार, बलराम कुंभकार, निर्मल कुंभकार, लालजीत गोराय, मनीष अग्रवाल, रवींद्र वर्मा निखिल शंकर समेत सैकड़ो थे।