Advertisements




राम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली कलश यात्रा

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): घड़बड़ ब्राह्मण टोला में शुक्रवार को राम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर कलश यात्रा निकाली गई। तीन सौ महिला व युवतियों ने दामोदर नदी से जल उठाकर मंदिर परिसर पहुंची। पूजारी श्यामल मुखर्जी ने पूजा अर्चना कर मूर्ति की प्रतिष्ठा की।
यज्ञ कार्यक्रम में घड़बड़ पंचायत के सभी टोला श्रद्धालु मौजूद थे। कार्यक्रम में सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो, भाजपा नेत्री तारा देवी, उप प्रमुख आशा देवी, मुखिया मिठू सरखेल, पंसस प्रतिमा देवी, उप मुखिया सीमा सरखेल, सुकेश गोराई, विवेक चक्रवर्ती, दिनेश सरखेल, जयदेव मुखर्जी, आशीष सरखेल आदि मौजूद थे।




