राकोमयू ने केकेसी लिंक साइडिंग में किया प्रदर्शन महिला कर्मी के स्थानांतरण को निरस्त करने की है मांग

Advertisements

राकोमयू ने केकेसी लिंक साइडिंग में किया प्रदर्शन

महिला कर्मी के स्थानांतरण को निरस्त करने की है मांग

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): बीसीसीएल के एएमपी कोलियरी में कार्यरत महिला कर्मी सरोजिनी को स्थानांतरित करने के विरोध में राकोमयू ने शनिवार को केकेसी लिंक साइडिंग में प्रदर्शन किया। इस दौरान यूनियन समर्थकों ने परिवहन कार्य ठप कर दिया। वक्ताओं ने कहा कि बिना किसी ठोस वजह के महिला कर्मी का स्थानांतरण अनुचित है। बीते आठ मार्च से उक्त महिला न्याय की गुहार लगा रही है, लेकिन प्रबंधन ने सकारात्मक पहल नहीं की। इस मुद्दे पर प्रबंधन के साथ यूनियन की वार्ता भी हुई, लेकिन परिणाम नगण्य रहा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top