Advertisements




राज्यपाल के गिरिडीह आगमन पर डीसी-एसपी ने किया स्वागत

डीजे न्यूज, गिरिडीह :
राज्यपाल संतोष गंगवार के गिरिडीह परिसदन भवन पहुंचने पर जिला उपायुक्त रामनिवास यादव और पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

राज्यपाल के आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखा। इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया गया और सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रखी गई।

राज्यपाल के आगमन को लेकर अधिकारियों में उत्साह देखा गया और पूरे कार्यक्रम को गरिमामय माहौल में संपन्न कराया गया।



