राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में धनबाद को मिला उपविजेता का खिताब

Advertisements

राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में धनबाद को मिला उपविजेता का खिताब
डीजे न्यूज, धनबाद:
दिल्ली पब्लिक स्कूल बोकारो में 29 से 31 अगस्त आयोजित राज्य योगासन स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप में धनबाद जिला योगासन स्पोर्ट्स संघ के खिलाड़ियों ने 11 स्वर्ण, 5 रजत एवं 7 कांस्य पदक जीत कर उपविजेता रहा। राज्य प्रतियोगिता में धनबाद जिला से सुनीता कुमारी मिश्रा, कृष्णा कुमार महतो एवं शीतल कुमारी ने निर्णायक की भूमिका निभाई |
स्वर्ण पदक विजेता
सीनियर सी ग्रुप सुपाईन योगासन  एवं ट्रेडिशनल योगासन में निरसा के जयपाल सिंह,  सीनियर बी ग्रुप ट्रेडिशनल योगासन में भूली की कुमारी माया, सीनियर ग्रुप  फॉरवर्ड बैण्ड योगासन में गोविन्दपुर की दीपशिखा दाॅं, सीनियर ग्रुप ट्यूस्टिंग बॉडी  योगासन में गोविन्दपुर की अंजू दत्ता,  सीनियर ग्रुप सुपाईन योगासन में रचना परवत, जुनियर ग्रुप फॉरवर्ड बेण्ड एवं हैण्ड वाईलेन्स योगासन में टुण्डी के आयुष बर्मण, सब- जुनियर ग्रुप कलात्मक एकल योगासन में हाई स्कूल धनबाद के कृष्णा कुमार, सब- जुनियर ग्रुप सुपाईन योगासन में दिल्ली पब्लिक स्कूल के अराध्या सिंह एवं सब- जुनियर ग्रुप  सुपाईन योगासन में दिल्ली पब्लिक स्कूल के रोनित रंजन ।
रजत पदक विजेता
सब-जुनियर ग्रुप तलात्मक युगल योगासन में भूली की रितिका कुमारी एवं श्रेया कुमारी, जुनियर ग्रुप ट्रेडिशनल योगासन में भूली के रोहन राज,  सीनियर ग्रुप बैक बेण्ड योगासन में भूली के रोहन राज, सीनियर ग्रुप कलात्मक एकल योगासन में धनबाद की सुलोचना सिंह, सीनियर ए ग्रुप फॉरवर्ड बेण्ड योगासन में निरसा की कल्पना हांसदा।
कांस्य पदक विजेता
सब- जुनियर ग्रुप ट्यूस्टिंग बॉडी योगासन में दिल्ली पब्लिक स्कूल के सार्थक मिश्रा, सब- जुनियर ग्रुप ट्रेडिशनल योगासन में भूली की रितिका कुमारी,  सब- जुनियर ग्रुप कलात्मक युगल योगासन में दिल्ली पब्लिक स्कूल के सार्थक मिश्रा एवं रौनक रंजन, जुनियर ग्रुप फॉरवर्ड योगासन में भूली के रोहन राज,  सीनियर ग्रुप बैक बेन्ड योगासन में निरसा की वर्षा हलधर, सीनियर ग्रुप कलात्मक युगल में गोविन्दपुर की अंजू  दत्ता ए्वं दीपशिखा दाॅं।
धनबाद जिला योगासन स्पोर्ट्स संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि 11 से 14 सितम्बर को छत्तीसगढ़ में  योगासन भारत द्वारा आयोजित  सीनियर की राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में धनबाद के तीन खिलाड़ी अंजू दत्ता, दीपशिखा दाॅं एवं रचना परवत भाग लेंगी। सचिव कुणाल कुमार ने बताया कि सभी स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी अपने अपने आयु वर्ग में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। सफल प्रतिभागियों, टीम कोच, मैनेजर एवं तकनीकी पदाधिकारियों को संघ के संरक्षक परीक्षित पाण्डेय, कैप्टन प्रदीप मोहन सहाय, मंजीत सिंह भंगु,  निदेशक मनोज कुमार सिंह, पू्र्व सचिव विपिन कुमार पाण्डेय,  राज्य संघ के अध्यक्ष मनोज तिवारी, राज्य सचिव चन्दू कुमार, राज्य कोषाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह, राष्ट्रीय निर्णायक अभिजीत पात्रा, जिला उपाध्याय डा. शैलेष कुमार, विरेंद्र कुमार रवानी, शीतल दत्ता, दीपांकर बरारी, कार्यालय सचिव संजय यादव, सदस्य आरती सिंह, आरती शर्मा, मनोज कुशवाहा ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी |

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top