राज्य अल्पसंख्यक आयोग की टीम ने किया बलियापुर का दौरा

Advertisements

राज्य अल्पसंख्यक आयोग की टीम ने किया बलियापुर का दौरा

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): राज्य अल्पसंख्यक आयोग की दो सदस्यीय टीम बुधवार को बलियापुर पहुंची। टीम में शामिल  उपाध्यक्ष शमशेर आलम एवं सदस्य वारिस कुरैशी ने भीखराजपुर का दौरा किया। रामनवमी के दिन शुक्रवार को घटी घटना के बाबत ग्रामीणों से अलग-अलग जानकारियां हासिल की। उपाध्यक्ष समशेर ने बताया कि उपद्रव के घटना की विस्तृत रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपेंगे। टीम के भीखराजपुर आने पर सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार, महेश्वर महतो के अलावा अन्य पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद थे।  सिटी एसपी ने शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील ग्रामीणों से की।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top