
राजू, नीतीस सहित दर्जनों ने थामा जनता श्रमिक संघ का दामन, विधायक रागिनी ने कहा मजदूरों के हक की लड़ाई जारी रहेगी
डीजे न्यूज, धनबाद:
जनता श्रमिक संघ के तत्वावधान में सोमवार को
आयोजित कार्यकर्ता सह सम्मान समारोह में दर्जनों लोग संघ में शामिल हुए। इनमें राजू यादव, नीतीश यादव सहित अन्य हैं। कार्यक्रम में मौजूद झरिया विधायक सह जनता श्रमिक संघ की महामंत्री रागिनी सिंह ने सभी का स्वागत किया। विधायक ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि संघ मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ती है। आगे भी यह संघर्ष जारी रहेगा। आउटसोर्सिंग कंपनी के ठिकेदारों को चेतावनी देते हुए विधायक रागिनी ने कहा कि मजदूरों के अनुसार ही उनसे काम लें। मौके पर केंद्रीय अध्यक्ष संतोष सिंह, सुरेंद्र सिंह, नीतीश यादव, अमित गुप्ता, मुन्ना सिंह, नरेश यादव, दिनेश धारी, अमित यादव, प्रेम कुमार आदि थे।