
राजकीयकृत मध्य विद्यालय बिरसिंहपुर में बाल संसद का गठन
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद) : राजकीयकृत मध्य विद्यालय बिरसिंहपुर में बृहस्पतिवार को सत्र 2025-26 के लिए बाल संसद का गठन सर्वसम्मति से किया गया। इस अवसर पर विभिन्न पदों के लिए छात्रों का चयन किया गया।
बाल संसद के पदाधिकारियों का चयन
बाल संसद के पदाधिकारियों में शंभूनाथ पाल को अध्यक्ष, राखी कुमारी मलिक को उपाध्यक्ष, संजना कुमारी टुडू को प्रधानमंत्री, लक्ष्मी कुमारी महतो को शिक्षा मंत्री, पुष्पा कुमारी रजक को एमडीएम मंत्री, नंदनी कुमारी को सांस्कृतिक मंत्री, नमिता कुमारी मलिक को प्रार्थना मंत्री, रणबीर पाल को खेल मंत्री, रिया कुमारी को जल मंत्री और गंगा कुमारी को पर्यावरण मंत्री चुना गया। इसके अलावा, पिंकी कुमारी मलिक को साफ-सफाई मंत्री बनाया गया।
सहयोगी मंत्रियों का चयन
दीपक कुमार, रितिक कुमार महतो, रीता कुमारी बावड़ी, रेखा कुमारी, गायत्री कुमारी और शिवा मलिक को सहयोगी मंत्री के रूप में चुना गया। सभी पदाधिकारियों को पद और निष्पक्षता की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक
इस अवसर पर प्रधानाचार्य आदित्य प्रसाद मिर्धा, दिलीप कुमार, आनंद कुमार रायन, कुजूर हेमलाल टुडू, कालीपद टुडू, विपिन मंडल आदि उपस्थित थे। उन्होंने छात्रों को अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया।