



राजगंज पैक्स गोदाम में धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन

डीजे न्यूज, राजगंज(धनबाद):राजगंज नोडल पैक्स गोदाम परिसर में धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने किया। उद्घाटन समारोह में बाघमारा प्रखंड विकास पदाधिकारी लक्ष्मण यादव, सांसद प्रतिनिधि गिरधारी महतो, राजगंज की मुखिया वंदना बारूई सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विधायक मथुरा ने कहा कि सरकार की इस लाभकारी योजना को गांव के किसानों तक पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस कार्य में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी जरूरी है, ताकि अधिक से अधिक किसान धान अधिप्राप्ति योजना का लाभ उठा सकें।
उन्होंने यह भी कहा कि इस वर्ष धान की फसल अच्छी हुई है और समय पर धान अधिप्राप्ति योजना शुरू होने से किसानों में काफी खुशी है। किसानों के फसल का उचित मूल्य मिलेगा। साथ ही यह सुनिश्चित किया है कि किसानों की राशि समय पर उपलब्ध हो।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भी किसानों से योजना का लाभ लेने की अपील की और केंद्र के सफल संचालन के लिए सहयोग का आश्वासन दिया।
