
राजगंज में कलश यात्रा के साथ 51 कुंडिया शक्ति समावर्धन गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ
डीजे न्यूज, राजगंज(धनबाद) : गुरुवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार रायगंज शाखा के द्वारा मार्गदर्शन केंद्र गायत्री स्थित शक्ति कुंज हरिद्वार के दिशा निर्देश पर 51 कुंडिया शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। यह चार दिवसीय महायज्ञ 10 अप्रैल से 13 अप्रैल तक चलेगा।
भव्य कलश यात्रा का आयोजन
महायज्ञ के शुभारंभ के अवसर पर हरिहर धाम शिव मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में हजारों की संख्या में महिलाएं सर पर कलश रखकर शोभा यात्रा में शामिल हुईं। यज्ञ स्थल से गाजे बाजे के साथ भारत माता की जय, गायत्री माता की जय और हम बदलेंगे युग बदलेगा जय घोष के साथ पूरा रायगंज भ्रमण किया गया।
यज्ञ के महत्व पर प्रकाश
टोली के नायक हरिद्वार प्रवेश कुमार शर्मा ने यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह समवर्ती संवर्धन दृस्ट प्रवृत्ति उन्मूलन के उद्देश्य है। गुरु का ज्ञान जीवन का असली पूंजी है, जो हमें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। यज्ञ में गायत्री मंत्रों के मन्त्रोंचार से कलश यात्रा की शुरुआत की गई।