राजगंज में चैती दुर्गा पूजा को लेकर निकली भव्य कलश शोभा यात्रा

Advertisements

राजगंज में चैती दुर्गा पूजा को लेकर निकली भव्य कलश शोभा यात्रा

डीजे न्यूज, राजगंज(धनबाद): राजगंज में  बजरंगबली दल सह चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई।   इस दौरान पूजा पंडाल परिसर से गाजे-बाजे और धार्मिक जयकारों के साथ निकली कलश शोभा यात्रा में हजारों कन्याओं एवं महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश लेकर भाग लिया। श्रद्धा और उत्साह से भरी यह यात्रा राजगंज बाजार, थाना कुली और गली कुली होते हुए कॉलेज घाट पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मां दुर्गा का आह्वान कर जल भरण किया गया।
इसके बाद मां दुर्गा को पालकी में विराजमान कर पुनः पूजा पंडाल लाया गया, जहां विधि-विधान के साथ कलश स्थापना की गई। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला।
पूजा समिति के अध्यक्ष प्रमोद चौरसिया ने बताया कि चैती दुर्गा पूजा के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यह पूजा सप्तमी से शुरू होकर दशमी तक चलेगी। दशमी के दिन मां दुर्गा के विसर्जन और भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top