राजगंज के युवक की रांची में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गांव में छाया मातम

Advertisements

राजगंज के युवक की रांची में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गांव में छाया मातम

डीजे न्यूज, राजगंज, धनबाद;

रांची में काम करने गए राजगंज थानाकुल्ही के निवासी साजिद उर्फ बादशाह की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई। सोमवार शाम करीब 7 बजे जब उसका शव एंबुलेंस से गांव पहुँचा, तो पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

साजिद को राजगंज के ही एक ठेकेदार द्वारा रांची ले जाया गया था, जहाँ वह शेड निर्माण कार्य में लगा हुआ था। रविवार को दिनभर काम करने के बाद वह अपने दो अन्य साथियों के साथ ज़मीन पर सोने चला गया। उसी दौरान उसे शरीर में कुछ काटने का एहसास हुआ, जिसकी जानकारी उसने तत्काल अपने सहकर्मियों को दी।

उसे तुरंत रिम्स अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव को एंबुलेंस से गांव लाया गया

शव पहुँचते ही थानाकुल्ही बस्ती में मातम पसर गया। स्थानीय लोग घटना को लेकर कई तरह की अटकलें लगा रहे हैं। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार किया जा रहा है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top